{"_id":"5fd901558ebc3e3f527cf450","slug":"cia-team-arrested-two-criminal-bhiwani-news-rtk586513595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद की चेतावनी दी तो पुलिस ने पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद की चेतावनी दी तो पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन
दुकानदारों से लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ सीआईए टू टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर में पिछले दिनों तीन दुकानदारों से हुई लूट की वारदात को लेकर दिनभर शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पहले नगर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बाजार बंद की घोषणा के तहत अलग-अलग बाजारों में व्यापरियों से संपर्क साधकर बंद का आह्वान किया तो कुछ अन्य व्यापारिक संगठनों ने बंद से इनकार किया। आपसी खींचतान चल ही रही थी कि इसी दौरान इन घटनाओं को सुलझाने के लिए विशेष रूप से गठित सीआईए-टू ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर दो वारदात का खुलासा कर दिया।
इतना ही नहीं पुलिस ने हिसार बाल सुधार गृह से भागे एक किशोर को भी काबू किया। जिसके बाद अब शुक्रवार के बंद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। नगर व्यापार मंडल का कहना है कि इस मसले पर बुधवार को व्यापारियों की बैठक की जाएगी। जिसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 27 अक्तूबर की रात को बावड़ी गेट के नजदीक से कपड़ा दुकानदार जयभगवान से बाइक सवार तीन युवकों ने ढाई लाख रुपये छीन लिए थे। इसके बाद बागड़ी मार्केट के एक दुकानदार से पीएनबी की मुख्य शाखा के सामने से तीन लाख छीने गए और सात दिसंबर को लाल मस्जिद पानी की टंकी के पास से एक दुकानदार से डेढ़ लाख की नकदी छीन ली गई। तीनों वारदातों में पुलिस के हाथ खाली होने के चलते नगर व्यापार मंडल ने रविवार को बैठक कर शुक्रवार को भिवानी के बाजार बंद करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
रेकी कर जैन चौक के ही दो युवकों ने की वारदात
सीआईए टू ने इंस्पेक्टर श्रीभगवान के नेतृत्व में हालुवास गांव से जैन चौक वासी सावन और सागर उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन दोनों ने ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी और लाल मस्जिद पानी की टंकी के नजदीक हुई लूट की वारदात को अंजाम दिया। इनके तीन अन्य साथी हैं, जो हालुवास गांव से ही है। उनके नाम राम, संदीप बोलिया, सुंदर काणा है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो आरोपी रेकी करते थे और समय की व्यापारियों की लोकेशन अपने साथियों को बताते और तीन युवक बाइक से वारदात को अंजाम देते। जांच में सामने आया कि पहले ये चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे है और अब लूट की वारदातें करने लगे। दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। इसी चोरी की बाइक से वारदातों को अंजाम दिया गया। यह बाइक डीसी कॉलोनी के एक युवक की है, जो कि बैंक कॉलोनी से चोरी की गई।
बाल सुधार गृह से भागा नाबालिग भी गिरफ्तार
सीआईए टू टीम ने हिसार जेल से भागे 17 किशोरों में से एक को भिवानी से गिरफ्तार किया है। यह झज्जर का रहने वाला है और हत्या मामले में हिसार बाल सुधार गृह में था। जो कि वहां पुलिस टीम के साथ मारपीट कर भाग निकला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से ही इसे गिरफ्तार किया। तीनों हालुवास गांव में छिपे हुए थे।
बंद को लेकर बैठक आज, व्यापारी लेंगे फैसला
लूटपाट एवं चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल की ओर से 18 दिसंबर को प्रस्तावित बंद को लेकर मंडल सदस्यों ने दुकानदारों से संपर्क साधा। सब्जीमंडी में नारेबाजी कर रोष भी जताया। कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी रेहड़ी एसोसिएशन एवं कृष्णा कॉलोनी व्यापार संगठन ने पूर्ण समर्थन देते हुए शुक्रवार को अपना कारोबार बंद रखने का ऐलान किया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश बताया कि शुक्रवार को पूर्ण बंद की तैयारी थी। व्यापारियों, दुकानदारों का अच्छा सहयोग मिला। अब सूचना मिली है कि पुलिस ने लूट की दो वारदातों का खुलासा कर दिया है। ऐसे में बंद को लेकर बुधवार को दोबारा से व्यापारियों की बैठक की जाएगी। जिसमें कोई निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा कॉलोनी व्यापार संगठन के प्रधान व पूर्व पार्षद पूर्ण चंद्र आजाद, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश अरोड़ा, कृष्णा कॉलोनी रेहड़ी एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार, किराना कमेटी के प्रधान गिरधारी लाल मेहता, बिचला बाजार के सचिव सुरेंद्र जिंदल, विशन दास, गोपी राम, राजेंद्र कुमार, कृष्ण, संदीप नरेश, लाला, गोपाल, श्यामलाल प्रधान, ईश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।
18 दिसंबर को नहीं होगी भिवानी बंद : कौशिक
हांसी गेट स्थित कार्यालय में भिवानी व्यापार मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान जेपी कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर को भिवानी बंद नहीं होगी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आज सभी तरफ मंदी का दौर है। जिसमें आम आदमी से लेकर व्यापारी तक महंगाई की चक्की में पीसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भिवानी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन दिया था। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अगर जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं होते है तो व्यापारियों से बातचीत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर राज कुमार नागर, बेदू, रामौतार देवसरिया, अंकुर कौशिक, संजय कौशिक, उमेश शर्मा डूडीवाला व विनोद शर्मा, आनंद सांगवान, प्रवीण गुप्ता, जेपी कौशिक, राकेश पंवार, संजय दुआ, शिवम कौशिक, विकास तंवर, हितेष बंसल, अमित गुप्ता, अमन शर्मा आदि उपस्थित थे।
वर्जन-
सीआईए टू का गठन शहर में हुई आपराधिक घटनाओं के लिए ही किया गया था और इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने दो बदमाशों को पकड़ दो वारदात का खुलासा कर दिया है। कपड़ा व्यापारी जयभगवान से ढाई लाख की नकदी और स्कूटी लूटने के मामले में दो आरोपी सावन और सागर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही सात दिसंबर को दुकानदार कमल से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने के मामले में शामिल थे। बुधवार का कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद पूरा खुलासा होगा।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी