फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA staff recovered an automatic desi gun, pistol, and two cartridges from a criminal gang member; two FIRs, including for robbery and dacoity, are already registered.

Bhiwani News: सीआईए स्टाफ ने आपराधिक गिरोह के गुर्गे से ऑटोमेटिक देसी गन, पिस्तौल व दो कारतूस बरामद, लूट, डकैती समेत दो प्राथमिकी पहले से हैं दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
CIA staff recovered an automatic desi gun, pistol, and two cartridges from a criminal gang member; two FIRs, including for robbery and dacoity, are already registered.
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने संगठित आपराधिक गिरोह के गुर्गे टोनी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टोनी से एक ऑटोमेटिक देसी गन, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भिवानी के सदर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक सलीन कुमार टीम के साथ 17 जनवरी को गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक आपराधिक व्यक्ति कलिंगा फाटक के पास अवैध हथियारों के साथ खड़ा है और उन्हें बेचने की योजना बना रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर दबिश दी और आरोपी टोनी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी टोनी पर भिवानी, रोहतक और सोनीपत में अपहरण, लूट, डकैती, स्नैचिंग और शस्त्र अधिनियम के तहत नौ प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को 18 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। सोमवार को आरोपी को फिर से जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed