{"_id":"64480e73f36b45307c01fa77","slug":"cia-staff-nabbed-man-with-illegal-weapon-bhiwani-news-c-21-hsr1027-115891-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार सहित व्यक्ति को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार सहित व्यक्ति को दबोचा
Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी।
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने गांव बामला में फुलपुरा मोड़ के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित दबोचा है। व्यक्ति के पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रोहतक के महम में किशनगढ़ निवासी पवन के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ सदस्य एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गांव बामला बस स्टैंड के नजदीक मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि फुलपुरा मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार वह पलवल में काम करने के दौरान राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के पास से 25 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।