फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA staff arrests three accused for robbery at gun point

गन प्वाइंट पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
CIA staff arrests three accused for robbery at gun point
भिवानी। गांव चांग के श्याम ऑयल मील से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जिला कारागार में भेज दिया है। इसके अलावा आरोपियों से तीन हजार रुपये की नकदी व वारदात में प्रयोग की गई बाइक और पिस्टल बरामद की है। आरोपियों की पहचान चांग निवासी सुनील उर्फ नसीब, नवीन उर्फ कप्तान व अजय उर्फ लांडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि चांग निवासी राजकुमार ने सदर थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह श्याम ऑयल मील में बतौर मुंशी कार्यरत है। गत 21 सितंबर को शाम के समय बाइक पर चार युवक आए और गन प्वाइंट पर रुपये लूट कर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में 15 अक्तूबर को कार्रवाई करते हुए सीआई द्वितीय के एएसआई सज्जन कुमार ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि चौथा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी सुनील के पास से वारदात में प्रयोग किया गया अवैध पिस्तौल बरामद किया है। वहीं नवीन से दो हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। जबकि अजय के पास से एक हजार रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed