फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chit fund investor victims raised slogans under the banner of Tapjp organization

Bhiwani News: तपजप संगठन के बैनर तले चिटफंड निवेशक पीड़ितों ने की नारेबाजी

Wed, 21 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chit fund investor victims raised slogans under the banner of Tapjp organization
सुप्रीम कोर्ट के नाम मांगपत्र सौंपने जाते पीड़ित निवेशक।
भिवानी। पीएसीएल सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों के पीड़ित निवेशक ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (तपजप) संगठन के बैनर तले बुधवार को चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में एकत्रित हुए तथा उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए बड्स एक्ट-2019 की अनुपालना करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के नाम मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व तपजप के प्रदेश अध्यक्ष रामजस ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश तंवर ने किया। इस मौके पर तपजप के प्रदेश अध्यक्ष रामजस व जिला अध्यक्ष रमेश तंवर ने कहा कि बड्स एक्ट-2019 के तहत खोले गए कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाने के 180 दिनों बाद दो से तीन गुणा तक भुगतान का प्रावधान किया गया था। लेकिन इस संसदीय कानून की देश भर में अनुपालना नहीं की जा रही। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, राजेश बडाला, पवन सिरसा घोघड़ा, सुखबीर, विजयपाल रोहिल्ला, सुरेश, दीपक चांग, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed