फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children's Mahotsav will be celebrated from 15th to 18th October in District Bal Bhawan.

Bhiwani News: जिला बाल भवन में 15 से 18 अक्तूबर तक मनाया जाएगा बाल महोत्सव

Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Children's Mahotsav will be celebrated from 15th to 18th October in District Bal Bhawan.
भिवानी। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि स्थानीय बाल भवन में 15 से 18 अक्टूबर तक बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाल महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश बिब्यान ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डांस, संगीत, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, क्विज कंपटीशन, कलश डेकोरेशन, थाली पूजन, रंगोली, भाषण, हिंदी, अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता, फन गेम, समूह नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, नाटक-थिएटर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं को चार वर्गों में विभाजित की जाएगा। प्रथम वर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं तक, दूसरा वर्ग में छठी कक्षा से आठवीं तक, तीसरा वर्ग में कक्षा 9वीं से 10वीं तक तथा चौथा वर्ग में कक्षा 11वीं से 12वीं तक होंगी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को स्केचिंग,पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, भाषण, हिंदी/इंग्लिश लेखन, कैंडल डेकोरेशन, थाली पूजन/कलश डेकोरेशन, समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसी प्रकार से 16 अक्टूबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फन गेम, एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, भाषण प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को समूह देश भक्ति संगीत-गायन, एकल क्लासिकल नृत्य तथा 18 अक्तूबर को एकल गायन, रंगोली, फैंसी ड्रेस, नाटक-थिएटर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने जिला के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्यअध्यापकों, अध्यापकों से आवाहन किया कि वे विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए चिड़ियाघर रोड स्थित बाल भवन कार्यालय से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed