{"_id":"663be422ea52a7ec4d01d47a","slug":"children-who-upload-selfies-will-get-rewards-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117133-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद सेल्फी अपलोड करने वाले बच्चों को ड्राॅ के माध्यम से मिलेगा पुरस्कार : नरेश नरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद सेल्फी अपलोड करने वाले बच्चों को ड्राॅ के माध्यम से मिलेगा पुरस्कार : नरेश नरवाल
Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जो बच्चे अपने परिजनों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मतदान के बाद अभिभावकों के साथ अपनी सेल्फी को ceoharyana.gov.in पर अपलोड करेंगे, उनको ड्राॅ के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के बाद जो बच्चे अपने परिजनों के साथ सेल्फी लेकर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इनमें सबसे अच्छी सेल्फी को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर लक्की ड्राॅ निकाला जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए ceoharyana.gov.in पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है। यह लिंक मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। सुबह सात बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि आठ बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 में अधिक से अधिक मतदान के लिए स्कूली बच्चों को जोड़ा गया है। इस अभियान में बच्चे अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। मतदान के बाद बच्चे अपने परिजनों के संग अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाते हुए सेल्फी लेंगे और उसको अपलोड करेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10,000 रुपये, 5,000 रुपये और 2,500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह ड्रॉ जिला स्तर पर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25,000 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। बच्चे ही भविष्य के मतदाता हैं और जागरूकता से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।