फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children spread colors of talent in district level art festival competition

Bhiwani News: जिलास्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखरे प्रतिभा के रंग

Fri, 18 Oct 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Children spread colors of talent in district level art festival competition
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभा
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में समग्र शिक्षा परियोजना विभाग की ओर से जिलास्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना संयोजक संतोष नागर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिले में 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक परियोजना संयोजक व कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में खंडस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संगीत गायन, संगीत वादन, लोक नृत्य, पारंपरिक कहानी तथा रंगमंच विधाओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में शैक्षणिक प्रतिभा के अलावा छिपी सांस्कृतिक प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति को जानने व पहचानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी से सहायक प्रोफेसर विनय कुमार, कल्चरल सुपरवाइजर रविंद्र कुमार, गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी के पूर्व प्राचार्य डॉ. एवी सिंह, ओकवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी से डांस टीचर ज्योति शेखावत, लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल देवसर से म्यूजिक अध्यापक साधु राम, वीणा संगीत अकादमी भिवानी से म्यूजिक के कुलभूषण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवा राजगढ़ से प्रवक्ता अशोक कुमार तथा कला अध्यापक कपूर सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।
इस अवसर पर मंच संचालन प्रवक्ता जितेंद्र शास्त्री ने किया। जिलास्तर पर प्रथम आने वाले सभी विद्यार्थियों को 22 से 23 अक्टूबर को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले सभी विद्यार्थियों को वह आयोजन में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंच संचालन प्रवक्ता जितेंद्र शास्त्री ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा, जिला सांस्कृतिक नोडल अधिकारी संजय कुमार, सुनीता एवं एबीआरसी आशीष प्रवीण दीपिका पूनम पंकज रानी वोकेशनल टीचर बलदेव प्रकाश ,संचित तथा बीआरसी कार्यालय बवानीखेड़ा से राकेश यादव व बीआरसी कार्यालय भिवानी से लक्ष्मी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

समूह संगीत गायन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की दसवीं कक्षा की छात्राएं भारती, श्वेता, राशि, खुशी, आभा पहला स्थान हासिल किया। संगीत वादन में खंड भिवानी से एसआरएस लैब स्कूल भिवानी से शुभम यशस्वी इशांत जितेंद्र व पर्व, समूह लोक नृत्य में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की छात्राएं सृष्टि, नेहा, रिया, अनमोल, रिया अव्वल रहीं। वहीं रंगमंच में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा से दीपिका, अश्विनी, फिरोज, मनोज व यमनदीप ने पहला स्थान हासिल किया। दृश्य कला 3डी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक खरक कला से कक्षा 11वीं की छात्रा प्रीति तथा पारंपरिक कहानी में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की 11वीं की छात्राएं बुलबुल व दिधीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी 22 व 23 अक्टूबर 2024 को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed