{"_id":"617c4f57a8bf5c75b42a7802","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raided-firecrackers-worth-four-lakh-rupees-recovered-from-closed-house-bhiwani-news-hsr615715720","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बंद मकान से चार लाख रुपये के पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बंद मकान से चार लाख रुपये के पटाखे बरामद
विज्ञापन
मकान से बरामद हुए पटाखे। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में पटाखों की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मगर भिवानी के तोशाम बाईपास के नजदीक स्थित शिव मंदिर के पास लाखों रुपये की कीमत के पटाखों की ब्रिकी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बंद मकान पर छापा मारा। टीम ने एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी टीम के आने की सूचना मिलने पर मौके से फरार हो गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने से करीब चार लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं।
शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सिटी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कार्रवाई की। तोशाम बाईपास पर रिहायशी इलाके में एक बंद मकान से 19 से 20 पेटी विभिन्न तरह के पटाखे व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से मकान मालिक राजकुमार को भी गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रिहायशी क्षेत्र वाले मकान में रखी हुई थी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने के इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने कहा कि पटाखों की बिक्री व भंडारण पूर्णत: प्रतिबंधित है। बावजूद इसके रिहायशी क्षेत्र में तीन-चार लाख रुपये कीमत के पटाखे होना गैरकानूनी है। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराअें के तहत कार्यवाही की जाएगी। सीएम फ्लाइंग टीम में इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा, एसआई सुनील कुमार, एसआई राजबीर, फायर विभाग से जगत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
कार्रवाई की जा रही है
गुप्त सूचना के आधार पर तोशाम बाईपास स्थित बंद मकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति को 19 से 20 पटाखों की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दो व्यक्ति टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटाखे करीब तीन से चार लाख रुपये की कीमत के हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
- आजाद सिंह ढांडा, इंस्पेक्टर, सीआईडी भिवानी।