{"_id":"65d6387d6b4415b0a20b8434","slug":"chief-minister-flying-squad-raided-patwarkhana-three-patwaris-reached-office-late-bhiwani-news-c-21-hsr1027-326324-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पटवारखाना में छापा मारा, देरी से कार्यालय पहुंचे तीन पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पटवारखाना में छापा मारा, देरी से कार्यालय पहुंचे तीन पटवारी
Wed, 21 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
पटवारखाने में दस्तावेजो की जांच करती सीएम फ्लाइंग।
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार सुबह वैश्य कॉलेज के समीप पटवारखाना में छापा मारा। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पटवारखाना में कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। इसमें छह पटवारियों में से केवल तीन पटवारी मौजूद मिले, जबकि तीन पटवारी देरी से कार्यालय में पहुंचे। वहीं पटवारखाना का रिकॉर्ड भी सीएम फ्लाइंग ने जांचा।
बामला के कानूनगो पूर्णचंद ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ पटवारखाना का रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इस दौरान काफी खामियां पाई गईं। इसमें भूमि के इंतकाल से जुड़े 213 मामले पटवारियों के पास पड़े हैं, जिन पर कोई रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। वहीं पटवार खाना में फैमिली आईडी से जुड़े 253 आवेदन भी लंबित मिले। इनकी वजह से लोग यहां रोजाना चक्कर लगा रहे थे।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने देरी से कार्यालय में पहुंचने वाले पटवारियों को समय पर ऑफिस आने की चेतावनी दी। वहीं लंबित मामलों का तत्काल निपटान कराए जाने के भी निर्देश दिए। इस मामले की रिपोर्ट भी तहसीलदार को भेजने की बात कही। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ पटवारखाना पहुंचे बामला के कानूनगो पूर्णचंद ने बताया कि छापा मारने के दौरान कई खामियां पाई गईं हैं, जिन्हें तत्काल दूर किए जाने के निर्देश दिए हैं। पटवारियों के पास जितने भी आवेदन व मामले लंबित हैं, उन्हें तत्काल निदान कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में सीआईडी इंचार्ज सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।