{"_id":"642a62c6060782688b09e08b","slug":"chief-minister-attended-funeral-of-bsf-jawan-mukesh-in-bhiwani-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM: भिवानी में खराब फसलों का लिया जायजा, बोले- घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM: भिवानी में खराब फसलों का लिया जायजा, बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दूसरे दिन भी भिवानी के दौरे पर हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव तिगड़ाना में बीएसएफ के जवान मुकेश के अंतिम संस्कार में पंहुचे। जहां दिवंगत को श्रद्धांजलि देकर परिवार का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
BSF जवान के परिजनों से बातचीत करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव तिगड़ाना में बीएसएफ के जवान मुकेश के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को उसके दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार द्वारा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथी ही फौजी के पिता पूर्व सैनिक और परिजनों को भी ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ये वैक्सीन है कमाल: TB इलाज के लिए गोलियों की जरूरत होगी खत्म, PGIMS में हुई CME में पद्मश्री डॉ. दिगंबर बोले
विज्ञापन
सीएम बोलेः किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, सरकार करेगी नुकसान की भरपाई
जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले को रुकवाकर खेतों में पहुंचे, जहां बारिश और तेज हवा से बिछ चुकी किसानों की गेहूं की फसल का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार नुकसान की भरपाई कराएगी।
विज्ञापन
बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में माथा टेका
वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री ने गांव तिगड़ाना के बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में माथा टेककर अपने दूसरे दिन के जनसंवाद कार्यक्रम की भी शुरुआत की। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव धनाना पहुंचे, जहां विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेेता नीतू घनघस के घर पहुंचकर उसे आशीर्वाद दिया।
विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता के घर पहुंचे सीएम
भिवानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता नीतू घणघस के घर पहुंचे। जहां उन्होंने नीतू के आने वाले सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एक बार खिलाड़ी नीतू ने फोटो के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल से घर की गली बनाने का अनुरोध किया था। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौके पर नीतू घणघस के घर की गली का नवीनीकरण करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- थालियां पीटकर किसानों का प्रदर्शन: पोर्टल न खुलने व गेहूं न बिकने पर फूटा गुस्सा, कुरुक्षेत्र सचिवालय पहुंचे