फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Athletes will be felicitated at Bhim Stadium on the 30th.

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में 30 को खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Athletes will be felicitated at Bhim Stadium on the 30th.
भिवानी। भीम स्टेडियम में 30 अक्तूबर को एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और खेल मंत्री गौरव गौतम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त साहिल गुप्ता ने डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। समारोह में हरियाणा भर से करीब 15 हजार खिलाड़ी और युवा पहुंचेंगे। इस दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच हरियाणवी शैली की कबड्डी का मुकाबला भी होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि भिवानी में राज्यस्तरीय समारोह होना गौरव की बात है। यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा को समारोह का समग्र नोडल अधिकारी बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग मंच और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करेगा। बिजली निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा जबकि स्थानीय निकायों को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों की मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग जरूरी इंतजाम करेगा ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने। खेल विभाग खिलाड़ियों से जुड़े इंतजाम संभालेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी महेश कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सीएमजीजीए सांभवी, उपनिदेशक खेल रामहेर सिंह और जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


एशियाई खेलों में हरियाणा ने जीते 32 पदक
हरियाणा के 91 खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे। इन खिलाड़ियों के लिए कुल 133 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।


पैरा एशियाई खिलाड़ियों को दिए जाएंगे 52 करोड़ रुपये
हरियाणा के 37 खिलाड़ियों ने पैरा एशियाई खेलों में हिस्सा लिया और 9 स्वर्ण, 9 रजत तथा 14 कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सरकार 52 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed