{"_id":"642a784de408cfc3000e0554","slug":"demonstration-of-farmers-by-banging-plates-in-kurukshetra-secretariat-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"थालियां पीटकर किसानों का प्रदर्शन: पोर्टल न खुलने व गेहूं न बिकने पर फूटा गुस्सा, कुरुक्षेत्र सचिवालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थालियां पीटकर किसानों का प्रदर्शन: पोर्टल न खुलने व गेहूं न बिकने पर फूटा गुस्सा, कुरुक्षेत्र सचिवालय पहुंचे
Mon, 03 Apr 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:25 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में थालियां पीट-पीट कर रोष जताया गया तो वहीं एक बजे तक पोर्टल खोले जाने का अल्टीमेटम दिया है। पोर्टल न खुलने पर आंदोलन और भी कड़ा करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी कर डीसी कार्यालय का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि के चलते खराब हुई फसलों की शिकायत को लेकर पोर्टल सुचारू न चलने व मंडियों में गेहूं की बिक्री न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैंकड़ों किसान जिला सचिवालय पहुंचे, जहां थालियां पीटकर प्रशासन को जगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
संयुुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला सचिवालय पहुंचे सैंकड़ों किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के जिला प्रधान संजीव आलमपुर, कामरेड प्रताप सिंह, संजू नंबरदार व बलजीत सिंह की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी की तो डीसी कार्यालय का घेराव कर लिया। थालियां पीट-पीट कर रोष जताया गया तो वहीं एक बजे तक पोर्टल खोले जाने का अल्टीमेटम दिया है। पोर्टल न खुलने पर आंदोलन और भी कड़ा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- BSF जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM: भिवानी में खराब फसलों का लिया जायजा, बोले- घबराने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
उधर किसानों के गुस्से को देख भारी पुलिस बल भी जिला सचिवालय में तैनात कर दिया गया है। किसानों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। सरकार किसानों को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहती है, लेकिन पोर्टल खोला ही नहीं जा रहा। इस पोर्टल को मनमाने तरीके से ही खोला जा रहा है, जिसके चलते पीड़ित किसान शिकायत तक दर्ज नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक सहायता कैसे मिल सकती है। किसानों ने कहा कि पोर्टल शुरू कर किसानों की खराब फसलों का जल्द मुआयना कर मुआवजा दिया जाए।