{"_id":"641c9396b66ba9e2660c8827","slug":"chief-minister-and-all-ministers-will-be-opposed-everywhere-ranbir-saman-bhiwani-news-c-21-hsr1027-87565-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों का हर जगह पर विरोध किया जाएगा : रणबीर समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों का हर जगह पर विरोध किया जाएगा : रणबीर समैन
Thu, 23 Mar 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
तोशाम में आयोजित सरपंचों की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष रणबीर।
तोशाम (भिवानी)। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन ने कहा कि ई-टेंडरिंग के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों का हर जगह पर विरोध किया जाएगा।
तोशाम में आयोजित सरपंचों की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की पंचायती राज एक्ट को खत्म करने की साजिश है। सरकार नहीं चाहती कि गांव देहात का विकास हो। हमने गांव देहात बचाओ एक आंदोलन चलाया हुआ है। पंचायतों को उनके अधिकार वापस मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में मुख्यमंत्री के जितने भी प्रोग्राम हैं उनका हम डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को हम जंतर-मंतर पर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे, ताकि केंद्र सरकार को भी पता चल सके कि हरियाणा सरकार पंचायती राज एक्ट को खत्म करने जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रधान सरपंच आशीष बेनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर, सरपंच चरण सिंह, डॉ. जगदीश, सुरेश कुमार, बिजेंद्र, राजेंद्र, अंकित सरपंच प्रतिनिधि पिंझोखरा, पवन सरपंच छपार जोगियान और बलजीत उपस्थित रहे।