फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chhath Puja concludes with offering arghya to rising sun

उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ पूरा हुआ छठ पूजा का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja concludes with offering arghya to rising sun
भिवानी। चार दिवसीय छठ महापर्व पूजा का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। जूई नहर स्थित छठ पूजा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी भीड़ जुटी वहीं छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अपना व्रत संकल्प पूरा कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने अपने सुहाग व बच्चों की सलामती की कामना के साथ छठ पर्व मनाया।
विज्ञापन

जूई नहर स्थित छठ पूजा घाट पर सोमवार अल सुबह पूर्वांचल परिवारों की काफी भीड़ जुटी। नहाय खाय से शुरू हुए छठ पूजा के इस पर्व में 36 घंटे का कठिन व्रत रखा गया। वहीं रविवार शाम को भी जूई नहर घाट पर मेला भरा वहीं विधि विधान से बांस की टोकरी में विभिन्न प्रकार के पकवानों के साथ महिलाओं ने पूजा की। चार दिनों तक भिवानी में छठ महापूजा को लेकर चहल पहल दिखाई दी। उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हुए व्रत संकल्प के बाद परिवार ने घर पहुंचकर भोजन किया और माता के प्रसाद को आपस में बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed