{"_id":"6600766b21e5cc5b28012874","slug":"chetna-rally-held-in-the-village-oath-taken-not-to-waste-water-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115086-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव में निकाली चेतना रैली, पानी की बर्बादी न करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव में निकाली चेतना रैली, पानी की बर्बादी न करने की दिलाई शपथ
Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर ने नियमित स्वच्छता अभियान के साथ-साथ चेतना रैली निकाल ग्रामीणों को तिलक होली खेलने और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पार्षद कृष्ण प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजेश कुमार व ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा ने संयुक्त रूप से की।
मुख्य अतिथि जिला पार्षद कृष्ण प्रसाद ने चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने गांव में लोगों को पानी की बर्बादी न करने का संदेश दिया। सरपंच राजेश कुमार ने फूल बरसाकर चेतना रैली के स्वयंसेवकों का हौंसला बढ़ाया।
जिला पार्षद कृष्ण प्रसाद ने कहा कि जल अनमोल है। हमें इसकी बर्बादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने चेतना रैली में शामिल होकर लोगो से तिलक होली खेलने और जल को बचाने का आह्वान किया। समिति के महासचिव पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने होली पर सभी स्वयंसेवकों को तिलक लगाकर होली खेलने के लिए प्रेरित किया और जल की बर्बादी रोकने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा ने कहा कि समिति गांव को साफ और सुंदर बनाने, नशा खत्म करने, जल की बर्बादी रोकने और शिक्षा में सुधार करके प्रेमनगर को एक आदर्श गांव बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा, महासचिव पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा, सरपंच राजेश कुमार, मास्टर संदीप, रोशन, राजकुमार कोच, दीपांशु, योगेश, राहुल, रमेश, बीर सिंह मौजूद रहे। संवाद