फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaudhary Charan Singh's birthday will be celebrated as Farmer's Day in Singhani: Agriculture Minister

सिंघानी में किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस : कृषिमंत्री

Sat, 16 Dec 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh's birthday will be celebrated as Farmer's Day in Singhani: Agriculture Minister
ब​हल,कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद
बहल।
विज्ञापन

भाजपा 24 दिसंबर को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंघानी में स्व. चौ. चरणसिंह का जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन लोहारू विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान स्व. चौ. चरणसिंह को को नमन कर उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को याद करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे, जबकि प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी सहित अनेक मंत्री, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
यह बात प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने सिवानी की श्रीकृष्ण प्रणामी धर्मशाला में बहल, सिवानी के भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में कही। उन्होंने कहा कि स्व. चौ. चरणसिंह सही मायनों में किसान हितैषी थे। उन्होंने अपना सारा जीवन किसान हित के लिए समर्पित किया था। भाजपा सरकार भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए किसान हित में नीतियां लागू कर रही हैं, जिससे किसान का उत्थान और विकास हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चौ. चरणसिंह जैसे किसान मसीहा की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन किया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा, उद्योगपति राजेश केडिया, कृष्ण हेतमपुरिया, मा. बलदेव सिंह, रवि केडिया, रोशनलाल खेड़ा, सरपंच प्रतिनिधि मनोज बिधनोई, चेयरमैन उग्रसेन, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश खटक, जिला पार्षद मुकेश डालमिया, रविंद्र मंढ़ोली, सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में बनने वाला हवाई अड्डे से होगा सिवानी क्षेत्र का विकास

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए ऐसी विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इससे प्रदेश के हर हिस्से का विकास हो। हिसार में देश के सबसे बड़ा हवाई अड्डे का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे सिवानी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और सिवानी क्षेत्र में अनेक उद्योगों की स्थापना होगी। इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा, उनकी आय बढ़ेगी और जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार संत, महात्माओं और महापुरुषों के जन्मदिन को सरकारी तौर पर मना रही है ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश की उन्नति में अपना सकारात्मक योगदान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed