फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaudhary Bansi Lal Park is in a bad condition, local residents expressed their anger

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल पार्क बदहाली का शिकार, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Bansi Lal Park is in a bad condition, local residents expressed their anger
चौ. बंसीलाल पार्क में टूटा पड़ा डस्टबिन। 
भिवानी। हालुवास गेट स्थित चौधरी बंसीलाल पार्क के हालात बदहाल हैं। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही घास की कटाई लंबे समय से नहीं हुई है। पार्क में लगे फव्वारे बंद पड़े हैं। बैठने के लिए कुर्सी टूटी हुई हैं। पशु पार्क में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

इसी के विरोध में वेटरन संगठन भिवानी एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष जताया और प्रशासन से इस पार्क की सुध लेने की मांग की। वेटरन संगठन भिवानी के जिला प्रधान सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि चौ. बंसीलाल पार्क में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई ना होने के कारण जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। वहीं कई जगहों पर घास और झाड़ियां इतनी अधिक बढ़ चुकी हैं कि यह अब पार्क कम, जंगल ज्यादा नजर आता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्क में बैठने के लिए बनी कुर्सी टूटी हुई है। बिजली मीटर लगाए जाने के अभाव में फव्वारे भी बंद पड़े है। वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्य सूबेदार धर्मपाल सोनी व धर्मबीर नागर ने बताया प्रशासन की अनदेखी के चलते यह पार्क असामाजिक तत्वों का भी अड्डा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर पेड़-पौधों का रख-रखाव भी यहां के बुजुर्ग अपने स्तर पर करते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस पार्क की सुध लेनी चाहिए। इस अवसर पर वेटरन संगठन भिवानी के उप प्रधान रामकुमार फौजी सिपर, सेवानिवृत्त जेई रामजीलाल, प्रेम सिह मारोठिया, सेवानिवृत्त एएसआई शेखर शर्मा, रामकुमार प्रजापति, गोविंद सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed