फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   charkhidadri, hindinews,flat,house,goverment plan,people

झुग्गी वालों को मिलेंगे फ्लैट, कच्चे मकान भी होंगे पक्के

Tue, 30 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत होने वाले विकास कार्य का खाका नगर परिषद अधिकारियों ने तैयार कर लिया है। एक जून से पूरे शहर का सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा। नप सचिव ने केंद्र सरकार द्वारा हायर की गई सर्वे एजेंसी को पत्र भी लिख दिया है। ये सर्वे कार्य 12 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए सर्वे टीम वार्ड-टू-वार्ड जाकर फॉर्म एकत्रित कर मौके का भी मुआयना करेगी। वार्डों में जाने वाली इस टीम के बैठने की जगह भी निर्धारित की जा चुकी है।    
विज्ञापन

                           
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देशों पर गत 30 मार्च को एक टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान अर्बन प्लानर की अगुवाई में पहुंची टीम के साथ नप अधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वे के लिए दादरी पहुंची टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के एजेंडे भी सबके सामने रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अर्बन प्लानर मोहित कुमार ने वार्ड पार्षदों से मकानों को लेकर वार्ड के मौजूदा हालातों का ब्यौरा भी मांगा था। इससे पहले 2007 में भी आईएचडीएसपी स्कीम के तहत शहर में 605 मकानों का निर्माण नगर परिषद ने करवाया था। इन मकानों का निर्माण करवाने में नगर परिषद को दो साल का समय लगा था। दो माह पूर्व नगर परिषद कार्यालय पहुंची यश कंसलटेंसी सर्विस लिमिटेड कंपनी को केंद्र सरकार नेे शहर में तीन बिंदुओं पर काम करने की कमान सौंपी थी। पीएमएवाई योजना के तहत इन टीम को झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को रहने के लिए फ्लैट देना, कच्चे व क्षतिग्रस्त मकानों को पक्का करवाना व मकान बनाने के इच्छुक लोगों को इसके लिए ली गई लोन राशि पर सब्सिडी मुहैया करवाना था।

इन तीनों बिंदुओं पर होने पर कामों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सहायता राशि जारी की जानी है। पीएम आवास योजना के तहत स्लम बस्तियों में रहने वाले लोग निर्धारित दस्तावेजों सहित शर्तों को पूरा करते हैं तो उनके फ्लैट बनाने के लिए जगह खरीद का कार्य भी सरकार को ही करना है। स्लम बस्तियों की जगह बनने वाली सोसायटी में 35 गज जमीन पर सिंगल बेडरूम फ्लैट बनाकर लोगों को रहने के लिए दिया जाएगा। इससे पहले शहर में सर्वे कार्य एक जून से कराने के लिए नप ने संबंधित एजेंसी को पत्र क्रमांक 2986 जारी किया है।
                    
किस वार्ड में कब पहुंचेगी सर्वे के लिए टीम                         
वार्ड नंबर एक में एक व दो जून को टीम आर्य हिंदी महाविद्यालय में बैठेगी। वार्ड नंबर दो स्थित अग्रसेन सेवा केंद्र में टीम तीन व चार को, वार्ड नंबर तीन के एमसी कार्यालय में पांच व छह को, वार्ड नंबर चार पार्षद कार्यालय में टीम में सात व आठ को, वार्ड नंबर पांच स्थित सैनी धर्मशाला में टीम नौ व दस जून को, वार्ड नंबर छह स्थित सैनी धर्मशाला में टीम 11 व 12 जून को, वार्ड नंबर सात स्थित चेयरमैन कार्यालय में 13 व 14 को, वार्ड नंबर आठ स्थित आदर्श धर्मशाला में 15 व 16 को, वार्ड नंबर नौ स्थित रारायण परस में 17 व 18 को, वार्ड नंबर 10 स्थित नेताजी सुभाष धर्मशाला में टीम 19 व 20 को, वार्ड नंबर 11 स्थित गांधी आश्रम में टीम में 21 व 22 जून को, वार्ड नंबर 12 स्थित प्राइमरी स्कूल में टीम 23 व 24 जून को, वार्ड नंबर 13 स्थित प्राइमरी स्कूल में टीम 25 व 26 को, वार्ड नंबर 14 स्थित रविदास धर्मशाला में टीम 27 व 28 जून को, वार्ड नंबर 15 स्थित शिवाजी धर्मशाला में टीम 29 व 30 जून को, वार्ड नंबर 16 स्थित डेरावाली धर्मशाला में टीम एक व दो जुलाई को, वार्ड नंबर 17 स्थित नप कार्यालय में टीम तीन व चार जुलाई को, वार्ड नंबर 18 स्थित कृषि विभाग कार्यालय में टीम पांच व छह जुलाई को, वार्ड नंबर 19 में कृषि विभाग कार्यालय में टीम सात व आठ जुलाई को, वार्ड नंबर 20 स्थित छोटूराम धर्मशाला में टीम नौ व 10 जुलाई को तथा वार्ड नंबर 21 स्थित हरिओम आश्रम में टीम 11 व 12 जुलाई को बैठेगी।  
                  
टीम ही देगी फार्म, दस्तावेज संलग्न कर करवाए जमा                   
पीएमएवाई योजना के लिए सर्वे टीम वार्ड-टू-वार्ड पहुंचेगी। वार्ड के लोग निर्धारित तिथि पर संबंधित जगह पहुंचकर इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने से पहले आवेदन करने के लिए आवेदक को फार्म भी यह टीम देगी। इसके बाद आवेदन करने वाले को निर्धारित दस्तावेजों को संलग्न करने के साथ-साथ अन्य शर्तों को पूरा कर फार्म जमा करवाना होगा। इसके बाद यह टीम आवेदक के घर का सर्वे करेगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा कि उक्त आवेदक स्कीम का लाभ उठाने का हकदार है या नहीं।             

इन शर्तों को करना होगा आवेदक को पूरा             
. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र आवेदक को फार्म के साथ जमा करवाना होगा।             
. ऑन लाइन आवेदन करने वाले आवेदक को मैन्युअली भी दस्तावेज सर्वे की टीम के पास जमा कराने होंगे।             
. आवेदक को राशन कार्ड की भांति पूरे परिवार का एक फोटो भी फार्म के साथ संलग्न कर जमा करवाना पड़ेगा।             
. आवेदक को सालाना आय तीन लाख से अधिक न होने का शपथ पत्र भी सर्वे टीम के पास जमा कराना पड़ेगा।             
. आवेदक को वर्तमान जमीन पर मकान निर्माण से पहले नगर परिषद कार्यालय से नक्शा भी पास करवाना पड़ेगा।             
. जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज भी आवेदक के पास होने अनिवार्य है।   
    
मकान निर्माण पर भी ले सकेंगे सब्सिडी      
अर्बन प्लानर मोहित कुमार की मानें तो मकान निर्माण के लिए तीन से छह रुपये तक का लोन लेने पर सरकार 6.5 प्रतिशत, छह से नौ लाख रुपये तक का लोन लेने पर सरकार चार प्रतिशत सब्सिडी, नौ से 12 लाख रुपये तक का लोन लेने पर तीन प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी। 12 लाख से अधिक का लोन लेने पर सरकार कोई सब्सिडी नहीं देगी, लेकिन उपरोक्त चारों लोन अमाउंट पर सरकार कोई ब्याज भी नहीं लेगी।      

     
हमने सारा खाका तैयार कर संबंधित कंपनी को भी सर्वे कार्य शुरू करने के लिए पत्र लिख दिया है। एक जून से हम पीएमएवाई के तहत शहर में सर्वे शुरू करने जा रहे है। यह सर्वे कार्य 12 जुलाई तक चलेगा। आवेदक को निर्धारित स्थान पर ही टीम द्वारा फार्म दिया जाएगा, जिसे भरकर उसे जमा कराना है। इसके बाद टीम जगह का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed