{"_id":"64de628acff211bf170e2d58","slug":"changes-made-in-the-exam-dates-of-august-22-and-24-for-dled-bhiwani-news-c-21-hsr1027-200596-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीएलएड की 22 और 24 अगस्त की परीक्षा तिथियों में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीएलएड की 22 और 24 अगस्त की परीक्षा तिथियों में किया बदलाव
Thu, 17 Aug 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बिहार लोक सेवा आयोग की 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा को देखते हुए डीएलएड परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को होने वाली डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 22 अगस्त को संचालित होगी। इसी प्रकार 22 अगस्त को होने वाली डीएलएड प्रथम वर्ष की की परीक्षा 24 अगस्त को संचालित होगी। इस संदर्भ में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जानकारी उपलब्ध है। शेष परीक्षाओं की तिथियां यथावत रहेंगी।
विज्ञापन