फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Change in arrival and departure timings of 26 trains reaching Bhiwani Junction from tomorrow

Bhiwani News: कल से भिवानी जंक्शन पर पहुंचने वाली 26 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव

Fri, 29 Sep 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Change in arrival and departure timings of 26 trains reaching Bhiwani Junction from tomorrow
भिवानी।
विज्ञापन

रेलवे ने एक अक्तूबर से बीकानेर मंडल के तहत आने वाले कई स्टेशनों पर ट्रेनाें के आगमन और प्रस्थान समय में फेरबदल किया है। इन्हीं फेरबदल के तहत भिवानी स्टेशन से होकर या संचालित होने वाली ट्रेनों के समय में भी परिवर्तित हुआ है। बदलाव के तहत कई ट्रेनों के आगमन या प्रस्थान समय में पूर्व निर्धारित समय से एक घंटा तक का बदलाव किया है। इनमें दिल्ली से भिवानी के बीच संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 04969, रोहतक से भिवानी आने वाली ट्रेन 04977, श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 14029 के प्रस्थान और आगमन के समय में करीब 30 मिनट का बदलाव किया गया है। इसके अलावा सिरसा-तिलकब्रिज ट्रेन भिवानी जंक्शन पर पूर्व निर्धारित किए गए समय से 15 मिनट पहले पहुंचेगी। जबकि प्रयागराज से भिवानी के बीच चलने वाली ट्रेन 14723, भिवानी से मथुरा क बीच चलने वाली ट्रेन 14725 और फाजिल्का से रेवाड़ी तक चलने वाली ट्रेन 14730 के नए समय में करीब एक घंटा का फेरबदल किया गया है। नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू होगी।

ट्रेन संख्या- कहां से कहां तक- आगमन- प्रस्थान-
04089-नई दिल्ली से हिसार-21:10-21:30-
04090-हिसार से नई दिल्ली-6:15-6:40-
04571-भिवानी से धूरी- कोई बदलाव नहीं- 16:25-
04574-लुधियाना से भिवानी-12:05-कोई बदलाव नहीं-
04787-भिवानी से रेवाड़ी-कोई बदलाव नहीं-6:45-
04788-रेवाड़ी से भिवानी-23:30-कोई बदलाव नहीं-
04962-भिवानी से रोहतक-कोई बदलाव नहीं-10:10-
04969-दिल्ली से भिवानी-कोई बदलाव नहीं-7:55-
04977-रोहतक से भिवानी-19:25-कोई बदलाव नहीं-
12556-भटिंडा से गोरखपुर-17:40-18:05-
14029-श्रीगंगानगर से दिल्ली-10:20-10:25-
14086-सिरसा से तिलकब्रिज-5:05-5:10-
14620-फिरोजपुर से अगरतला-19:55-20:15-
14705-भिवानी से ढेहर का बालाजी-कोई बदलाव नहीं-5:30-
14706-ढेहर का बालाजी से भिवानी-21:50-कोई बदलाव नहीं-
14716-जयपुर से हिसार-1:50-1:55-
14717-भिवानी से हरिद्वार-5:40-6:05-
14723-प्रयागराज से भिवानी-9:35-कोई बदलाव नहीं-
14725-भिवानी से मथुरा जंक्शन-कोई बदलाव नहीं-5:55-
14730-फाजिल्का से रेवाड़ी-18:35-18:40-
14732-भटिंडा से दिल्ली-8:55-9:20-
14733-भटिंडा से जयपुर-1:55-2:00-
14734-जयपुर से भटिंडा-12:32-12:37-
14738-तिलक ब्रिज से भिवानी-22:20-कोई बदलाव नहीं
14796-कालका से भिवानी-23:20-कोई बदलाव नहीं
19416-कटरा से अहमदाबाद-4:20-4:25-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed