फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chandigarh University first in open volleyball competition, Ritauli wins Kabaddi

Bhiwani News: ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रथम, रिटौली ने कबड्डी में मारी बाजी

Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh University first in open volleyball competition, Ritauli wins Kabaddi
खेल महाकुंभ में ​खिलाड़ियों का परिचय लेते अति​थि। 
मुंढाल । दीपावली पर्व पर गांव मुंढाल में आयोजित खेल महाकुंभ में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि ओपन स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में रिटौली की टीम विजेता रही। शनिवार को आयोजित इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


खेल आयोजक भूपेंद्र ढूल और अंकित तालू ने बताया कि वॉलीबाल में करनाल की टीम दूसरे, सिरसा की तीसरे और भिवानी की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं, कबड्डी में माजरा की टीम दूसरे, कुंगड़ तीसरे और कलिंगा की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. साक्षी चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कपूर सिंह वाल्मिकी और सरपंच हर्षवीर ढूल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विजय शर्मा, आजाद तालू, रामभक्त शर्मा सहित ग्रामीण और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed