फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CET: Security of 56 examination centers will be on the shoulders of 700 police officers and employees in the district

सीईटी : जिले में 700 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर रहेगी 56 परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा

Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
CET: Security of 56 examination centers will be on the shoulders of 700 police officers and employees in the district
शहर का सामान्य बस अड्डा। 
भिवानी। जिले भर में शनिवार और रविवार को 56 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में सुरक्षा का जिम्मा 700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। परीक्षा आरंभ होने से मात्र 30 से 40 मिनट पहले ही जिला खजाना कार्यालय से प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे। शुक्रवार को ही प्रश्नपत्र खजाना कार्यालय में पहुंच गए जिनकी वीडियोग्राफी करवाकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले भर के 56 परीक्षा केंद्रों में दो दिनों में हिसार से चार शिफ्टों में 59,108 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। वहीं जिले के 1,25,800 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत, नारनौल, दादरी जाएंगे। शुक्रवार को बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर भी दिनभर पूछताछ करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



ये रहेंगे सुरक्षा के बंदोबस्त
पुलिस प्रशासन की तरफ से जिले में 700 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सीईटी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। तीन डीएसपी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी की निगरानी करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दस पुलिस कर्मी, जिसमें दो महिला कर्मी व अलग से एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी तैनात रहेगा। नौ पेट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। दो इंटरसेप्टर और 12 पुलिस राइडर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के चारों तरफ की नाकाबंदी
जिला पुलिस की तरफ से शहर के चारों तरफ नाकाबंदी की गई है। इसमें पांच मुख्य नाके लगाए गए हैं जिनमें निनान बाईपास, देवीलाल चौक, बापोड़ा चौक, जेल बाईपास चौक, होंडा चौक महम रोड शामिल हैं। ये सभी नाके जिले में मुख्य प्रवेश के रास्ते भी हैं।

यहां तैनात रहेंगे पुलिस कर्मचारी
शहर के नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हांसी गेट, रोहतक गेट, दिनोद गेट क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। इन जगहों से आसपास के परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास दो दिन बंद रहेंगे सीएससी और कोचिंग सेंटर
सीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन के आदेश पर परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें, सीएससी और कोचिंग सेंटर 26 और 27 जुलाई को बंद रहेंगे। सीएससी बंद रहने से सरकारी योजनाओं से जुड़े ऑनलाइन आवेदनों का काम भी ठप रहेगा।

51 नोडल अधिकारी और 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि सीईटी परीक्षा दोनों दिन सुबह और सायं दो सत्र में होगी। परीक्षा के संचालन में 51 नोडल अधिकारी व 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। इसके अलावा 40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है। ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखेंगे और किसी भी स्थिति में जरूरी कदम भी उठाएंगे।

एक शिफ्ट में 25, 800 परीक्षार्थी जाएंगे दूसरे जिलों में
पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने बताया कि सीईटी के लिए भिवानी जिले से 26 व 27 जुलाई को 1,25,800 परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे जिनमें से एक शिफ्ट में करीब 25, 800 परीक्षार्थी जाएंगे। ये परीक्षार्थी परीक्षा के लिए हिसार, रोहतक, महेन्द्रगढ़-नारनौल, सोनीपत, दादरी में जाएंगे। इसके अलावा जिला हिसार से परीक्षा देने के लिए कुल लगभग 59,108 परीक्षार्थी आएंगे, जो कि एक शिफ्ट में करीब 14,777 परीक्षार्थी जिला भिवानी पहुचेंगे।

शटल सेवा में लगाईं 125 बसें

सीईटी परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से 11:45 बजे और दोपहर बाद सायं के सत्र में 3:15 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। सीईटी परीक्षार्थियों के लिए जिले में 35 लोकेशन पर 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए सात शटल बस रूट तैयार किए गए हैं, जिन पर शटल बस चलाई जाएंगी। शटल बसों का भी प्लान तैयार किया गया है जिसमें करीब 125 बस चलेंगी। प्रत्येक रूट पर अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। हरियाणा राज्य परिवहन और आरटीए के माध्यम से पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएंगी।


परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सीईटी के परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01664-242744 व 8814011461 जारी किया है। इसके माध्यम से जरूरी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा 112 नंबर पर भी सहायता के लिए कॉल की जा सकती है।



हिसार से आने वाले परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर ही उतरें

हिसार से 26 और 27 जुलाई को रोडवेज बसों के माध्यम से भिवानी में सीईटी की परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों से भिवानी जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा कि जिला भिवानी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से 15 परीक्षा केंद्रों के कैंपस भिवानी से हांसी रूट पर पड़ते हैं। ऐसे में जिला हिसार से आने वाले परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर ही उतर जाएं जिससे उनको भिवानी बस स्टैंड से वापस परीक्षा केंद्र नहीं आना पड़ेगा। इससे उनके समय की बचत होगी।

हिसार के परीक्षार्थियों के लिए ये बनाए हैं परीक्षा केंद्र

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हिसार के परीक्षार्थियों के लिए भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रेमनगर, जीलिट्रा वैली स्कूल, केसीएम आर्मी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सर्वपल्ली राधा कृष्णन पब्लिक स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर 13, भिवानी पब्लिक स्कूल, केएम पब्लिक स्कूल और केएम एजुकेशन कॉलेज, आदर्श महिला महाविद्यालय, बाल भवन पब्लिक स्कूल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल, हलवासिया विद्या विहार परीक्षा केंद्र इसी रूट पर पड़ते हैं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल और बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी राजीव गांधी महिला कॉलेज के पास, बाल भवन पब्लिक स्कूल और पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी महम गेट पर उतरेंगे और यहां से कुछ ही दूरी पर हलवासिया स्कूल में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी स्कूल के सामने उतर जाएंगे।

महिला परीक्षार्थियों के लिए जाट धर्मशाला में की ठहरने की व्यवस्था

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि बाहर से भिवानी में परीक्षा देने आने वाली महिला परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जाट धर्मशाला में केवल महिला परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया है। इसके अलावा रोहतक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन दिनोद व राधा स्वामी ब्यास आश्रम में भी परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।



सीईटी को लेकर भिवानी में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को भी जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
-मनबीर सिंह, प्रवर पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed