फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CCTV cameras installed in Saral Center

Bhiwani News: एसडीएम ने जांचे सरल केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Tue, 16 Apr 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in Saral Center
भिवानी के सरल केंद्र का औचक निरीक्षण करते एसडीएम हरबीर सिंह। 
भिवानी। एसडीएम हरबीर सिंह ने लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने सरल केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं की प्रक्रियाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सरल केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए और निर्देश दिए कैमरे पूरी तरह चालू हालत में होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गर्मी के मौसम के चलते पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था होने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने सरल केंद्र में सरकार की योजनाओं के आवेदन वाले सभी डेस्कों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सरल केंद्र के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया, फीस जमा करवाने, परमानेंट लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यू व इंटरनेशनल लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जाती है। लोगों को इनमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के आवेदनों की फीस निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही जमा करवाई जानी चाहिए। ये कार्य निर्धारित समयावधि में किए जाएं ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने सरल केंद्र काउंटरों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यहां पर कार्य के लिए आने वालों को एक ही बार में सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाए ताकि बार-बार आवेदकों को सरल केंद्र के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी कार्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed