फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU's Youth Festival tomorrow, students did final rehearsal at Vaish College

Bhiwani News: सीबीएलयू का युवा महोत्सव कल, वैश्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने की अंतिम रिहर्सल

Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
CBLU's Youth Festival tomorrow, students did final rehearsal at Vaish College
वैश्य महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कल होने वाले सातवें युवा महोत्सव यूनिफेस्ट से पहले वैश्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने मंगलवार को अपनी अंतिम रिहर्सल की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सभी प्रस्तुतियों का पूर्वालोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों ने यूनिफेस्ट की सभी 40 विधाओं में प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा तय डांस, म्यूजिक, थिएटर, साहित्य और ललित कला के पांच सेक्शन की 40 विधाओं में महाविद्यालय के कलाकार भाग ले रहे हैं और सभी में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में ये हुए कार्यक्रम
समारोह में वन एक्ट प्ले (हिंदी) के रूप में गिरीश कर्नाड का नाटक ‘हय वदन’ मंचित किया गया। नाटक का निर्देशन डॉ. हरिकेश पंघाल और छात्र यश केजरीवाल ने किया। कार्यक्रम में छात्र कलाकार रक्षित, केशव, विक्की, आमीन, वंश, सिहम और आदित्य ने शानदार कव्वाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी स्किट और माइम भी प्रस्तुत किए। संगीत विभाग में कव्वाली, इंडियन समूह गान और पाश्चात्य समूह गान हुए। क्लासिकल डांस एकल में छात्रा खुशी ने प्रभावी प्रस्तुति दी। हरियाणवी और उर्दू कविता में मुस्कान सोनी, पंजाबी कविता में मुस्कान इस्सर, अंग्रेजी कविता में केशव, तथा संस्कृत श्लोक व भाषण में सिद्धांत ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित कलाकार के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चित कलिंगा गांव की रोबोटिक गर्ल पूजा ने अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed