{"_id":"65ad8bf304d2146a3705bb76","slug":"cblu-won-inter-university-womens-handball-championship-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-12183-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू ने जीती अंतर विवि महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू ने जीती अंतर विवि महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप
Mon, 22 Jan 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में हैंडबाल मैच की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय द्वारा आदर्श महिला महाविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला चैंपियनशिप का समापन समारोह हुआ। इसमें सीबीएलयू भिवानी ने सीआरएसयू जींद को तीन गोल से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। सीआरएसयू को द्वितीय स्थान मिला। डीयू ने जीएनडीयू, अमृतसर को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया।
सुबह के सत्र में मुख्य समाजसेवी मीनू अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अंजू गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खेलने से लड़कियों में आत्मविश्वास और आत्म सम्मान बढ़ता है। महिलाएं खेलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना रही है। सायंकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संदीप कोटिया हरियाणा राज्य हैंडबॉल महासचिव व विशिष्ट अतिथि परमिंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी, एमडीयू की खेल उप निदेशक डॉ शकुंतला बेनीवाल ने शिरकत कर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
परविंदर सिंह ने कहा कि युवा अवस्था अपने अंदर गुणों का निखार करने की अवस्था है। इस अवस्था में हमें अत्यधिक सीखना चाहिए। संघर्ष करने के पश्चात जो सफलता मिलती है, उसका अलग ही मजा होता है। लाइफ स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स को अपने अंदर संचारित करें। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने योग की झलकियां प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। छात्राओं की पंजाबी एवं हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति पर सभी खिलाड़ी झूम उठे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप संयोजक डॉ. सुरेश मलिक ने कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल एवं कुलसचिव डॉ ऋतु सिंह सहित सभी अतिथि गण व अन्य महानुभावों का चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर धन्यवाद किया और बधाई दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ गीता ने किया। अवसर पर कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच राकेश शर्मा, हरियाणा खेल विभाग से कोच अशोक झांदू व समस्त शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग उपस्थित रहा।