{"_id":"6afc95d18fbf302cc50acb24","slug":"cblu-to-host-north-zone-women-handball-championship-for-the-second-time-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160184-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू को दूसरी बार मिली नॉर्थ जोन महिला हैंडबाल चैंपियनशिप की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू को दूसरी बार मिली नॉर्थ जोन महिला हैंडबाल चैंपियनशिप की मेजबानी
विज्ञापन
भिवानी। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) को दूसरी बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबाल चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी है। चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 21 नवंबर तक पहली बार बीआरसीएम एजुकेशन सोसाइटी बहल में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के मार्गदर्शन में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 28 विश्वविद्यालयों की महिला हैंडबाल टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए 50 टीम मैनेजर और कोच भी पहुंचेंगे। वहीं मुकाबलों के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए 20 अनुभवी टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिता के निदेशक की जिम्मेदारी हैंडबाल कोच मनजीत ढांडा को सौंपी गई है।
बाहर से आने वाली टीमों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था बीआरसीएम एजुकेशन सोसाइटी बहल की ओर से की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सोसाइटी के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा को सौंपी गई है। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए भोजन और आवास कमेटी सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जो खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उर्मिला सांगवान करेंगी शुभारंभ
18 नवंबर को प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बहल क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी उर्मिला सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं खेल निदेशक प्रो. सुरेश मलिक ने मंगलवार को आयोजन स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एआईयू की ओर से दूसरी बार मेजबानी मिलना विश्वविद्यालय और भिवानी जिले के लिए गौरव की बात है। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में महिला खेलों को प्रोत्साहित करना है।