फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU to conduct offline admissions for vacant B. Pharmacy seats till October 23

Bhiwani News: सीबीएलयू में बी फार्मेसी की रिक्त सीटों पर 23 अक्तूबर तक होंगे ऑफलाइन दाखिले

Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
CBLU to conduct offline admissions for vacant B. Pharmacy seats till October 23
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में बी फार्मेसी कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिक्त सीटों पर ऑफलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय परिसर के कमरा नंबर 402 में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि बी फार्मेसी की शेष 28 रिक्त सीटों पर दाखिले एचएसटीइएस पंचकूला के दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। इसमें पहले ओसीइटी रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी और उसके बाद 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला होगा।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. नितिन बंसल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है। 24 अक्तूबर को शाम तीन बजे तक इंस्टीट्यूट लेवल काउंसिलिंग की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक इंस्टीट्यूट लेवल काउंसिलिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा। शेष रिक्त सीटों पर बिना आरक्षण के सभी कैटेगरी के अभ्यर्थी 29 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक समायोजन काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे फार्मेसी विभाग में आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या फार्मेसी विभाग के दूरभाष नंबर 7777077898 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed