फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU: Payments of 223 crore for new building construction made after pre-audit.

सीबीएलयू : नए भवन निर्माण में 223 करोड़ रुपये प्री-ऑडिट के बाद किए गए भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
CBLU: Payments of 223 crore for new building construction made after pre-audit.
भिवानी। सीबीएलयू के 253 करोड़ के भवन निर्माण प्रोजेक्ट में वेबकॉस कंपनी को अग्रिम भुगतान को लेकर उठे ऑडिट विवाद में नया मोड़ आया है। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्री-ऑडिट के बाद कंपनी को अब तक 223 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है और 30 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

वित्त अधिकारी सीए ईशांक बुद्धिराजा ने कहा कि भुगतान में कोई अनियमितता नहीं हुई और एमओयू की शर्तों व नियमानुसार ही आंशिक अग्रिम राशि जारी की गई। सीबीएलयू के प्रेमनगर में नए भवन का निर्माण भारत सरकार के उपक्रम वेबकॉस लिमिटेड के माध्यम से 2019 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इस परियोजना में तीन खंड बनाए जाने हैं। पहले और दूसरे खंड का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि तीसरे का करीब 75 फीसदी काम पूरा हुआ है। वेबकॉस कंपनी को 182 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान को लेकर ऑडिट में उठी आपत्तियों पर वित्त अधिकारी ने कहा कि एमओयू के तहत शुरुआती चरण में 20 फीसदी अग्रिम भुगतान प्री-ऑडिट के बाद किया गया था। खंड एक और दो के लिए 160 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी हरियाणा सरकार ने 3 अगस्त 2026 को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद अग्रिम राशि के समायोजन का मामला ऑडिट में भेजा जा चुका है। इन दोनों खंडों में कंपनी का दो करोड़ 36 लाख रुपये का अंतिम भुगतान अभी बाकी है। तीसरे खंड के लिए 93 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी 15 अक्तूबर 2024 को मिली थी और इसमें करीब 70 फीसदी राशि कंपनी को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed