{"_id":"6504abf413fac51e150cc714","slug":"cblu-changed-the-mark-sheet-pattern-now-marks-and-grades-will-not-be-shown-in-the-mark-sheet-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-5497-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू ने अंकतालिका पैटर्न में किया बदलाव, अब मार्कशीट में अंक नहीं दर्शाई जाएगी ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू ने अंकतालिका पैटर्न में किया बदलाव, अब मार्कशीट में अंक नहीं दर्शाई जाएगी ग्रेड
Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू कैंपस।
भिवानी। अब चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने अपने अंकतालिका का पैटर्न बदल दिया है। अब परीक्षार्थियों की अंकतालिका में विषय के सामने अंकों के बजाय उनका ग्रेड दर्शाई जाएगी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये बदलाव परीक्षा परिणामों के बाद अंकतालिकाओं में त्रुटियों के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए किया है। अंकतालिका के पैटर्न में बदलाव के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि इससे नतीजे सटीक दर्शाये जाएंगे। पहले अंकतालिका में कुछ त्रुटियां रहने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें नए पैटर्न से इस तरह की शिकायतों का निवारण भी स्वत: हो जाएगा।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा में अलग-अलग रिजल्ट तैयार किया जाता है। यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से विद्यार्थियों को जारी की जाने वाली पहले की अंक तालिकाओं में विषय के सामने प्राप्तांक दर्शाये जाते थे, लेकिन अब अलग अलग ग्रेड दर्शाये जाएंगे। ये ग्रेड निर्धारित अंक के हिसाब से विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जिस विषय में विद्यार्थी जिस ग्रेड तक अंक हासिल करेगा उस विषय के आगे वही ग्रेड दर्शाया जाएगा। अंकतालिका में विषय के आगे ग्रेड के बाद अंत में ग्रेड प्वाइंट एवरेज एसजीपी को प्रतिशत में दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के समक्ष आ रहीं त्रुटियों की शिकायतें
यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास अंकतालिका व अंकों को लेकर काफी त्रुटियाें से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। इसमें एक दिक्कत यह भी है कि विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन संबंधित कॉलेजों के माध्यम से आ रहे हैं। ऐसे में अगर विभाग बच्चों के आवेदन में कोई खामी छोड़ देते हैं तो इसका खामियाजा भी विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है। ऐसे कई मामले अब यूनिवर्सिटी के समक्ष आए हैं, जिनका निवारण भी कराने के लिए यूनिवर्सिटी वेरिफिकेशन कर रही है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अंक तालिका के पैटर्न में ग्रेड सिस्टम लागू किया है। इसका विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। विषय में प्राप्तांक के साथ विद्यार्थी को विषयवार ग्रेड दिया जाएगा। प्राप्तांक के कुल जोड़ में भी एसजीपीए को प्रतिशत में दर्शाया जाएगा। इस पैटर्न से विद्यार्थियों की अंकतालिका को लेकर अधिकांश त्रुटियाें की शिकायतों का निवारण संभव हो पाएगा।
- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू भिवानी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने अल्पकाल में ही विद्यार्थियों के हितों को लेकर जरूरी कदम उठा रही है। प्रश्न पत्र के साथ परीक्षा पैटर्न को भी काफी मजबूत किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का प्रयास है कि आने वाले समय में विद्यार्थियों की शून्य समस्याएं की जा सकें, इसके लिए जो भी जरूरी कदम होंगे उठाए जाएंगे।
-प्रोफेसर राजकुमार मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।