{"_id":"6920c7bc9bdc75e9dc0f1e96","slug":"cbi-team-searched-the-records-of-two-government-schools-in-bawanikheda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142839-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीआई की टीम ने बवानीखेड़ा के दो राजकीय विद्यालयों में खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीआई की टीम ने बवानीखेड़ा के दो राजकीय विद्यालयों में खंगाला रिकॉर्ड
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में जांच करते सीबीआई टीम के सदस्य
भिवानी। चंडीगढ़ से आई चार सदस्यीय सीबीआई टीम शुक्रवार को बवानीखेड़ा पहुंची और यहां दो राजकीय विद्यालयों के छात्रवृत्ति, वर्दी भत्ता व स्टेशनरी मद से जुड़े वर्षों 2014-15 और 2016 के रिकॉर्ड की गहन जांच की। टीम सुबह करीब साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा और जाटू लोहारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दस्तावेज खंगालती रही।
सीबीआई इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्यीय टीम ने दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं और वित्तीय मदों से जुड़े सभी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। बताया गया कि वर्ष 2014 में यूडीआईएन के तहत दर्ज छात्रों की संख्या में अंतर पाया गया था जिसके बाद सरकार ने मामले में सख्ती बरतते हुए जांच के आदेश दिए थे।
राज्य के चुनिंदा विद्यालयों में इसी तरह की खामियां सामने आई थीं जिनमें भिवानी जिले के भी कई विद्यालय शामिल हैं। इन्हीं अनियमितताओं के चलते सीबीआई की टीम ने लगभग तीन घंटे तक दोनों स्कूलों के रिकॉर्ड की जांच की और आवश्यक जानकारियां एकत्रित कीं।