फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI team questioned the library operator in Manisha death case

मनीषा मौत मामला: कड़ियां जोड़ने में जुटी सीबीआई, लाइब्रेरी संचालक से की पूछताछ, जल्द सुलझ सकती है गुत्थी

Sat, 13 Sep 2025 11:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 11:38 PM IST
सार

सीबीआई मनीषा की मौत के मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
CBI team questioned the library operator in Manisha death case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा की मौत के मामले में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई ढिगावामंडी में दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है। मनीषा की मौत के एक माह बीत जाने के बाद एजेंसियां हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझा नहीं सकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए हैं। शनिवार को इलाके में सीबीआई की सक्रियता बेहद कम दिखी। अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में सीन रीक्रिएट के बाद आकलन और मंथन करते रहे।
विज्ञापन


सीबीआई मनीषा की मौत के मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटनास्थल पर जाकर भी आकलन किया गया है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक लोकल पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ सेंट्रल एफएसएल टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मनीषा के शव मिलने की जगह पर नाट्य रूपांतर कर हर पहलू को बारीकी से खंगाला। घटनास्थल की एक-एक जगह को मार्किंग कर चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था। मामले की जांच में सीबीआई टीम तीन सितंबर से जुटी है। मनीषा की तीसरी पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स की रिपोर्ट पर भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मामले में गुत्थी सुलझाने का दबाव सीबीआई अधिकारियों पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: किशोरियों से देह व्यापार करवाती थी ब्यूटी पार्लर संचालिका, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed