फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI team investigating Manisha's death case returns to Delhi from Bhiwani

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम भिवानी से दिल्ली लौटी

Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
CBI team investigating Manisha's death case returns to Delhi from Bhiwani
भिवानी। गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम सोमवार को भिवानी से दिल्ली लौट गई। टीम दीपावली के बाद दिल्ली से भिवानी आई थी और जांच के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। यहीं से टीम मनीषा मौत प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही थी। सीबीआई टीम के भिवानी पहुंचने के उसी दिन वह गांव सिंघानी भी गई थी जहां से मनीषा का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मनीषा के पिता संजय कुमार निवासी ढाणी लक्ष्मण ने बताया कि सीबीआई टीम के दिल्ली से तीसरी बार भिवानी लौटने के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। उनका टीम से आखिरी संपर्क दीपावली वाले दिन हुआ था जब अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जांच पूरी गंभीरता से जारी है।
विज्ञापन


11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा
गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय कुमार ने बताया था कि उनकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद उसने परिजनों से नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेने के लिए जाने की बात कही थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। दो दिन बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी और न्याय की मांग को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 18 अगस्त को पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या करार दिया जिसके बाद विरोध और तेज हो गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सितंबर को पहली बार आई थी सीबीआई टीम
सीबीआई ने मामले की जांच तीन सितंबर को शुरू की थी। उस दिन टीम पहली बार दिल्ली से भिवानी पहुंची थी और तब से जांच जारी है। इस दौरान टीम दो बार भिवानी से दिल्ली लौट चुकी है। इसके बाद दीपावली के बाद तीसरी बार टीम फिर भिवानी आई और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की। अब टीम एक बार फिर दिल्ली लौट गई है जहां आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed