फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI team again questioned the pesticide seller

Bhiwani News: सीबीआई की टीम ने फिर की कीट नाशक विक्रेता से पूछताछ

Fri, 19 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
CBI team again questioned the pesticide seller
भिवानी। मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम वीरवार दोपहर करीब एक बजे फिर से सिंघानी में उस खाद बीज विक्रेता के पास पहुंची जहां से मनीषा ने कीटनाशक की खरीद की थी। सीबीआई अधिकारियों ने खाद बीज विक्रेता देवेंद्र से पूछताछ की और इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची, जहां मनीषा का शव बरामद हुआ था। टीम ने करीब 20 से 25 मिनट तक वहां छानबीन की और इसके बाद शाम चार बजे वापस लौट आई।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम ने लगातार चार दिनों तक रेस्ट हाउस के बंद कमरे में मनीषा मौत मामले से जुड़े तथ्यों का अवलोकन करने के बाद वीरवार दोपहर एक बजे सिंघानी पहुंचकर खाद-बीज विक्रेता देवेंद्र से पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने देवेंद्र से क्या सवाल किए, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं सिंघानी में उस जगह भी सीबीआई ने फिर से मुआयना कर छानबीन की जहां मनीषा का शव लोहारू पुलिस ने बरामद किया था। तीन सितंबर से ही सीबीआई की टीम मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी है। 11 अगस्त से लापता मनीषा का 13 अगस्त को शव सिंघानी नहर के पास लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मनीषा मौत की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई की टीम अब तक करीब चार बार खाद-बीज विक्रेता से पूछताछ कर चुकी है। जबकि खाद बीज विक्रेता देवेंद्र ने एसआईटी के समक्ष भी अपना लिखित बयान दर्ज कराया था। जिसमें यह बताया गया था कि मनीषा ने 11 अगस्त को ही उसकी दुकान से करीब एक लीटर कीटनाशक की खरीद 600 रुपये में की थी। जिसकी एंट्री उसके रजिस्टर में भी दर्ज है और मनीषा ने उसमें अपने हस्ताक्षर भी किए थे। हालांकि इन सभी तथ्यों को पहले ही जांच में शामिल किया जा चुका है और खाद-बीज विक्रेता से पुलिस के बाद करीब चार बार सीबीआई अधिकारी भी पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed