{"_id":"578e1d844f1c1b1d7fc4b59e","slug":"caw-data-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी गाय रखने वालों का तैयार होगा आंकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी गाय रखने वालों का तैयार होगा आंकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पालन विभाग की ओर से जिला के उच्च कोटि की दुधारू गायों की पहचान करके उनका आंकड़ा तैयार किया जाएगा। एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा हरियाणा की धरोहर हरियाणा एवं साहीवाल नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए अधिकतम दुग्ध उत्पादन क्षमता अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के अनुसार हरियाणा नस्ल तथा साहीवाल नस्ल की 8 किलोग्राम या इससे अधिक प्रतिदिन दूध देने वाली गायो की पहचान करके उनके पालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हरियाणा नस्ल व साहीवाल नस्ल की 8 से 10 किलोग्राम प्रतिदिन दूध देने वाली गाय के मालिक को 10 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।
इसी प्रकार 10 से 12 किलोग्राम प्रतिदिन दूध देने वाली गाय के पालक को 15 हजार और 12 किलोग्राम से अधिक प्रतिदिन दूध देने वाली गाय के पालक को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अनुरूप हरियाणा नस्ल की कम से कम 8 किलोग्राम प्रतिदिन तथा साहीवाल नस्ल की कम से कम 10 किलोग्राम दूध देने वाली गायों की पहचान करने के लिए उनका दूध नापा जा रहा है। राज्य की कुल 18.08 लाख गायों में से 8.12 लाख गाय देसी नस्ल की हैं।