फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Caution: Be careful sir...this path is not easy

सावधान : जरा संभलकर चलिये जनाब... ये राह नहीं है आसान

Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Caution: Be careful sir...this path is not easy
भिवानी। जरा संभलकर चलिये जनाब... ये राह नहीं है आसान। शहर के अंदर वाहन चलाते समय न जाने कब वाहन का टायर किस गहरे गड्ढे में फंस जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में बारिश के दौरान सड़कों के अंदर मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे उभर गए हैं, जिनके अंदर बारिश का पानी जमा होने से उनकी गहराई का भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

वाहन का टायर जब उसके अंदर धंसता है तो चालक को हिचकोले से इसका अहसास होता है। भिवानी शहर के अंदर हाल ही में कुछ सड़कों को बनाया गया है जबकि कुछ जगहों पर निर्माण का काम भी चल रहा है। इन सड़कों की मानसून की शुरुआत में हुई बारिश ने ही हालत पतली कर दी है।
विज्ञापन

शहर के शहर के दिनोद गेट, हालुवास गेट, महम गेट, बड़ चौक, दादरी गेट सहित शहर के अन्य हिस्सों में सड़कों के बीचोंबीच गहरे गड्ढे उभर चुके हैं। बारिश के दौरान इन हिस्सों में जलभराव भी होता है। जब बारिश का पानी उतरता है तो यहां गहरे गड्ढे ही नजर आते हैं। शहर के अंदर कई जगह मुख्य सड़कें भी धंस चुकी हैं। बारिश के दौरान भी इन सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कमला भवन के सामने कचहरी रोड पर चौक पर सड़क फिर धंस गई है। इसी तरह दिनोद गेट पर पेट्रोल पंप के सामने तो सड़क के साथ अब डिवाइडर भी धंस चुका है। हालुवास गेट पर भी हाईवे भी धंस चुका है। वहीं नागरिक अस्पताल घंटाघर के पास भी सड़क लगातार धंस रही है। जहां रोजाना ही हादसों का अंदेशा बना रहता है।

---------
शहर के अंदर पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की हालत ठीक है, कुछ जगहों पर सीवरेज की वजह से सड़क बार-बार धंस रही हैं, जिन्हें पहले भी काफी बार ठीक कराया जा चुका है। बारिश के बाद इन्हें फिर से समतल कराया जाएगा।
-संदीप मित्तल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed