फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cash theft in clothes shop, one thief caught on the spot

Bhiwani News: कपड़े की दुकान में नकदी चोरी, एक चोर को मौके पर दबोचा

Sun, 28 Jan 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Cash theft in clothes shop, one thief caught on the spot
लोहारू। बीती देर रात उजाड़िया मंदिर के पास एक गारमेंट की दुकान में सेंधमारी कर चोर 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया जबकि उसके दूसरे साथी को एक दुकानदार की मुस्तैदी से काबू कर लिया गया। बहरहाल पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गारमेंट की दुकान के मालिक भीष्म ने बताया कि वह हमेशा की तरह दुकान मंगल करके घर चला गया था। जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था और सारा समान बिखरा पड़ा। यहीं नहीं दुकान के गल्ले में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। यहीं नही चोरों ने साथ लगी अजीत टी स्टाल की दुकान से भी हजारों का सामान चोरी किया। लेकिन अजीत टी स्टाल के दुकान के मालिक को इस घटना की रात को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गया और सूचना डायल 112 पर दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर अपना चोरी का सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गया और रेलवे स्टेशन के पास दीवार के पास छिप गया था।
विज्ञापन

बाद में चोर के एक साथी को पुलिस की मौजूदगी में दुकान मालिक ने मौके पर ही दबोच लिया। लेकिन एक साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। बहरहाल लोहारू पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल ने कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन से शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article