फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cases related to Electricity Corporation and Municipal Council were reviewed

Bhiwani News: बिजली निगम, नगर परिषद से संबंधित केसों की हुई समीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cases related to Electricity Corporation and Municipal Council were reviewed
डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी की बैठक लेते एडीसी हर्षित कुमार। 
भिवानी। एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिलास्तरीय क्लीयरेंस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने टाॅवर से संबंधित, बिजली निगम, नगर परिषद से संबंधित केसों पर विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी एनओसी लंबित न रखें। सभी औपचारिकताएं पूरी करने वालों को तुरंत एनओसी जारी करें। एनओसी जारी करने के बाद पोर्टल पर अपडेट करें।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम का सख्ताई से पालन कर निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करें। लाइन बिछाने से पहले संबंधित एजेंसियां सीबीयूडी पोर्टल का प्रयोग करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यदि आवेदन में किसी प्रमाणपत्र की कमी रहती है तो उसके बारे में संबंधित आवेदन कर्ता को सूचित किया जाए ताकि वह पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनओसी के लिए विभाग के एचइपीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। इस दौरान डीडीपीओ आशीष मान, जिला उद्योग केंद्र की उप निदेशक संजीत कौर, सहायक निदेशक मनीष खुराना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed