{"_id":"639582e71b506c5a4b5c4484","slug":"case-registered-on-allegations-of-conversion-in-behl","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का आरोप: चार महिलाओं समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, बहल में दो दिन पहले हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का आरोप: चार महिलाओं समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, बहल में दो दिन पहले हुआ था विवाद
Sun, 11 Dec 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:42 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप था कि रामकुमार उसके बेटे विजय, संजय, पुत्रवधु निर्मला व बेटी पिंकी, सुमन, दोहती करीना, भिवानी निवासी रामकुमार का दामाद संजय व चार-पांच लोग अन्य कस्बे में धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य कर रहे थे। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए और उनका विरोध किया।
विज्ञापन
बहल थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
दो दिन पहले बहल में धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर चार महिलाओं सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल गांव में हालत सामान्य है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे में रामकुमार अपने परिवार व ग्रामीणों को कुछ रुपयों का लोभ देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि रामकुमार उसके बेटे विजय, संजय, पुत्रवधु निर्मला व बेटी पिंकी, सुमन, दोहती करीना, भिवानी निवासी रामकुमार का दामाद संजय व चार-पांच लोग अन्य कस्बे में धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य कर रहे थे। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए और उनका विरोध किया। इसकी सूचना कस्बे के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया। वहीं, अब बहल थाना पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक परिवार की चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहल में धर्म परिवर्तन के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर आठ नामजद सहित कुछ अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल गांव में सामान्य स्थिति है। इस संबंध में जांच की जा रही है। अगर धर्म परिवर्तन की पुष्टि होती है तो हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत भी केस दर्ज किया जाएगा। - एएसआई गंगाराम, जांच अधिकारी, बहल थाना पुलिस।