फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of installation of tower in Nimdiwali in Bhiwani, 19 farmers sent to jail

Bhiwani: निमड़ीवाली में टावर लगाने का मामला, चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य सहित 19 किसानों को जेल भेजा

Thu, 30 Nov 2023 05:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Nov 2023 05:58 PM IST
सार

विरोध के दौरान सदर पुलिस ने 20 महिलाओं सहित 19 किसानों को हिरासत में लिया था। जिनकी बुधवार देर शाम तक गिरफ्तारी की गई। सदर पुलिस ने टावर का विरोध करने के मामले में 20 महिलाओं पर सात इकावन का केस दर्ज किया और फिर उन्हें बेल आउट कर दिया।

विज्ञापन
Case of installation of tower in Nimdiwali in Bhiwani, 19 farmers sent to jail
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव निमड़ीवाली में टावर विवाद को लेकर सदर पुलिस ने भाकियू चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य सहित 19 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि बुधवार को हिरायत में लिए 20 महिलाओं और 19 किसानों को टावर लगाने का विरोध करने पर गिरफ्तार किया है। जिसमें 20 महिलाओं को सदर पुलिस ने बेल पर छोड़ दिया वहीं 19 किसानों सहित राकेश आर्य को वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गांव निमड़ीवाली में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित अनेक किसान नेताओं ने पहुंचकर वहां फिर से धरना शुरू करा दिया और गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की। इस मामले में जिला प्रशासन से बातचीत के लिए भी कमेटी बनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


दरअसल गांव निमड़ीवाली में पावर ग्रिड से बड़ी लाइनों के बिजली टावर लगाए जाने पर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है। बिना मुआवजा किसान टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद में भाकियू चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य निमड़ीवाली पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के दो केस सदर पुलिस थाना में दर्ज हैं। बुधवार को टावर लगाने का काम भारी पुलिस बल के साथ फिर से शुरू कराया गया था। इस पर किसानों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


विरोध के दौरान सदर पुलिस ने 20 महिलाओं सहित 19 किसानों को हिरासत में लिया था। जिनकी बुधवार देर शाम तक गिरफ्तारी की गई। सदर पुलिस ने टावर का विरोध करने के मामले में 20 महिलाओं पर सात इकावन का केस दर्ज किया और फिर उन्हें बेल आउट कर दिया। वहीं 19 किसानों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। भाकियू नेता चढूनी जिला अध्यक्ष राकेश आर्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के दो केसों में भी सदर पुलिस ने गिरफ्तारी कर दी है। उनके साथ दो अन्य किसानों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed