{"_id":"67744d6e0435ace42e076ab0","slug":"case-for-dowery-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127918-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तलाकशुदा से शादी करा दहेज के लिए मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तलाकशुदा से शादी करा दहेज के लिए मारपीट का केस
Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
तलाकशुदा से शादी करा दहेज के लिए मारपीट का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। गांव बड़ेसरा निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर पर मारपीट करने, धोखे से विवाह करने, दहेज के लिए प्रताड़ित कर जातिसूचक शब्दों की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
गांव बड़ेसरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी लोहारू क्षेत्र के ओबरा में 26 मार्च 2022 में हुई थी। विवाह से पहले उसका पति तलाकशुदा था। उन्हें इसके बारे न बताकर धोखे से विवाह किया गया। इसके बावजूद मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित किया जाने लगा।
उसने एक बेटी को जन्म दिया और मां बेटी के सोए होने पर उसकी सास और पति ने रजाई में आग लगा दी। इससे वह बाल-बाल बचीं। पीड़िता ने ससुराल पक्ष से खतरा भी बताया। कहा कि उन पर पहले भी हत्या का केस चल रहा है।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष में एक लड़की के चले जाने पर उसके गहने चोरी होने का आरोप भी उस पर लगाया गया। उसकी पिटाई करवाई। पीड़िता ने जेठ और जेठानी पर भी धक्के देकर बंधक बनाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।