फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case filed against mother and son including female ASI on court order

कोर्ट के आदेश पर महिला एएसआई सहित मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mother and son including female ASI on court order
भिवानी। कोर्ट के आदेश पर एक महिला एएसआई सहित मां बेटे के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में महिला एएसआई पर आरोपियों से साजबाज होकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके पति के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने व उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को भी दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित महिला ने न्यायालय में इस्तगासा डाला था, जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अब महिला एएसआई सहित आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खाकी बाबा मंदिर भगनका कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय सुधा ने पुलिस को न्यायालय में दायर इस्तगासा में बताया कि चार अक्तूबर 2019 को सुधा घर पर अपने बेटे को खाना खिला रही थी। इसी दौरान उनकी पड़ोसन सुमन और उसका बेटा नितिन अपने कुत्ते को उनके घर के आगे टॉयलेट करा रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी मां-बेटे ने उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद डंडे से उसकी पिटाई कर दी। आरोपी नितिन ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान ड्यूटी से सुधा का पति भूपेंद्र सिंह भी घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी का बीचबचाव किया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गंभीर चोटों के कारण सुधा को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया और पुलिस ने भी उसके बयान दर्ज किए। उस समय दिनोद गेट पुलिस चौकी में महिला जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने आरोपियों से साजबाज होकर उसके पति भूपेंद्र के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज कर दिया, जबकि उनकी शिकायत पर पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 13 नवंबर को एसपी को भी शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। सुधा ने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत देने के बाद भी जब वे अपनी शिकायत पर कार्रवाई का पता करने गए तो उन्हें धमकी दी कि पुलिस ने जो कार्रवाई करनी थी कर दी। ज्यादा पूछताछ करोगे तो पूरा परिवार अंदर जाएगा। जमानत भी नहीं होगी और जेल में सड़ोगे। सुधा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से साजबाजा होकर उलटा उन्हें ही डराना धमकाना शुरू कर दिया, जबकि आरोपी खुलेआम घूमते रहे। पीड़ित महिला सुधा ने मामले में न्यायालय में इस्तगासा डाला। जिस पर सुनवाई करते हुए जेएमआईसी अंशुमन की अदालत ने आरोपी सुमन व उसके बेटे नितिन सहित दिनोद गेट पुलिस चौकी की महिला एएसआई सुनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed