फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   car, overspeed, three injured

तेज रफ्तार कार चालक ने बरपाया कहर, तीन घायल, बिजली का खंभा तोड़ा

Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
car, overspeed, three injured
01फोटो सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क के बीच खड़ी कार व कार्रवाई करते हुए पुलिस। - फोटो : Bhiwani
दिनदहाड़े लाल रंग की एक कार चालक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। एक के बाद एक सामने आने वाली हर चीज को उड़ाती चली गई। कार ने एक महिला को टक्कर मारी तो उसके बेटे को करीब आधा किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। एक बाइक सवार को भी टक्कर मारकर घायल किया। बाद में अनियंत्रित कार एक बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे खंभा टूट गया। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर औद्योगिक पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है। लोहड़ बाजार क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी मां 55 वर्षीय ओमपति को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था। जब वह सोमवारी माता मंदिर के समीप पहुंचा तो पीछे से एक लाल रंग की कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाइक सहित नीचे गिर गया और उसकी मां ओमपति को काफी चोटें आई। हादसे के बाद उसी गाड़ी में उसकी मां को महम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुुंचाया गया। सुरेंद्र ने बताया कि इसी दौरान कार चालक ने अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। वह गाड़ी के आगे अड़ गया तो गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार गाड़ी को महम रोड पर दौड़ा दी। गाड़ी की टक्कर लगने के बाद वह बोनट पर अगले शीशे पर जा गिरा। गाड़ी चालक करीबन आधा किलोमीटर दूर तक उसे बोनट पर ही लेकर गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ाता हुआ बड़ चौक होते हुए कीर्तिनगर सड़क पर गाड़ी ले जाने लगा। इसी बीच महम रोड बड़ चौक के समीप विद्यानगर निवासी अनिल की बाइक को भी कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसमें आरओ लगाने का काम करने वाला अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। कीर्तिनगर सड़क पर कार सिंचाई विभाग के दफ्तर के सामने बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बोनट पर लटका सुरेंद्र भी गाड़ी खंभे से टकराने के बाद दूर जा गिरा। उसके हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई। सुरेंद्र बोनट पर लटका इस बीच गाड़ी रोकने के लिए चिल्लाता रहा, मगर चालक अपनी ही धुन में गाड़ी को दौड़ाए जा रहा था। जब गाड़ी खंभे से टक्कर लगने के बाद रुकी तो वहां जुटे लोगों ने चालक की धुनाई कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कार का चालक किसी प्रकार का नशा किए हुए था, उसे होश ही नहीं था।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचकर मुआयना करने आए हैं। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ करा दिया है। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल रंग की गाड़ी के चालक चरखी दादरी निवासी प्रशांत को भी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे भी प्राथमिक उपचार दिया। प्रशांत के ममेरे भाई शाहिल ने बताया कि उसके पास फोन आया तो वह यहां पहुंचा और प्रशांत को इलाज के लिए अस्पताल लाया था। साहिल ने बताया कि प्रशांत गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और बुधवार सुबह चरखी दादरी से भिवानी किसी काम से आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इस हादसे में तीन घायलों व गाड़ी चालक को चोटें लगने के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बोनट पर लटका रहा युवक : सडक़ पर दौड़ रही कार और उसके बोनट पर लटका लड़का चिल्ला रहा था। सबकुछ फिल्मी सीन की तरह था। लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर भी वायरल की। इसके बाद एक खंभे को टक्कर लगने के बाद गाड़ी रुकी तो लोगों की भीड़ का गुस्सा भी उस पर फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed