{"_id":"683caff71d6a08f15609a04d","slug":"car-collides-with-trolley-nine-month-old-child-dies-four-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134869-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्राले के साथ हुई कार की भिड़ंत, नौ माह के बच्चे की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्राले के साथ हुई कार की भिड़ंत, नौ माह के बच्चे की मौत, चार घायल
Mon, 02 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
भिवानी। हांसी-भिवानी मार्ग पर रविवार को एक ट्राले की टक्कर से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल व एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को ज्यादा चोटें आने के कारण पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
दरअसल, रविवार को गांव मय्यड़ निवासी विनोद अपनी पत्नी राधा, बेटा मोनू, बेटी पूजा व पूजा के लड़के रुद्र के साथ भिवानी से गांव मय्यड़ जा रहे थे। जब वे करीब चार बजे गांव जीताखेड़ी के पास ओवरब्रिज पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी की टक्कर ट्राले के साथ हो गई। जिसमें गाड़ी में सवार विनोद का पूरा परिवार घायल हो गया। जिन्हें बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बवानीखेड़ा से भिवानी आते समय रास्ते में नौ माह के रुद्र की मौत हो गई। वहीं ज्यादा चोटें आने के कारण एक घायल युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूजा को भिवानी से लेने के लिए आया था पूरा परिवार
रविवार को छुट्टी होने के कारण विनोद अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बेटी पूजा को उसके ससुराल भिवानी से लेने के लिए आया था। पूजा अपने परिवारों वालों के साथ अपने मायके मय्यड़ जाने के लिए भिवानी से करीब पौने चार बजे रवाना हुए। जिसके आधे घंटे के बाद ही गांव जीताखेड़ी के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।