फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collides with tree in Bairan, 3 people of same family seriously injured

Bhiwani News: बैरान में पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree in Bairan, 3 people of same family seriously injured
घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस में बैठाते परिजन।
लोहारू (भिवानी) । गांव बैरान में बस स्टैंड के नजदीक वीरवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को पहले लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी के अनुसार गांव फरटिया भीमा निवासी 47 वर्षीय रामपाल अपनी पत्नी प्रेम तथा भाई की बेटी साक्षी के साथ अपने बेटे की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने हिसार गए हुए थे।
विज्ञापन


खरीदारी के बाद तीनों कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव बैरान के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को लोहारू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन निजी एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed