{"_id":"64dfb7b415bf0f740d01ebe6","slug":"car-collided-with-nilgai-and-moped-one-died-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-3913-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार ने नीलगाय और मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार ने नीलगाय और मोपेड में मारी टक्कर, एक की मौत
Fri, 18 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जूई-बाढड़ा मार्ग पर वीरवार रात को एक कार ने पहले नीलगाय और फिर मोपेड में टक्कर मार दी। इस टक्कर से मोपेड चालक की मौत हो गई, जबकि मृतक की पहचान दिनोद निवासी विजयनाथ (33) के रूप में हुई। कार चालक अपनी कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
इस बारे में सूचना जूई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता राजूनाथ के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता राजूनाथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी छह संताने, तीन लड़की और तीन लड़के थे। उसने अपने सभी बच्चों की शादी कर रखी है। उसके लड़के विजयनाथ के तीन बच्चे, एक लड़की और दो लड़के हैं। विजयनाथ शादी समारोह में बीन बजाने का काम करता था। वह मोपेड पर जूई से काम करके चरखी दादरी के गांव जीतपुरा में अपनी भांजी के घर जा रहा था। जब वह जूई से बाढड़ा की तरफ करीब आधा किलोमीटर चला तो उसे कार ने टक्कर मार दी। विजयनाथ को टक्कर मारने से पहले कार ने एक नीलगाय को भी टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। जबकि विजयनाथ को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
जूई-बाढड़ा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
-एसआई, सत्यनारायण, जांच अधिकारी, जूई कलां पुलिस थाना, भिवानी।