फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collided with dumper parked on the road near Mundhal, one killed, six injured

मुंढाल के समीप सड़क पर खड़े डंपर में टकराई कार, एक की मौत, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car collided with dumper parked on the road near Mundhal, one killed, six injured
मुंढाल के पास हुए सड़क हादसें में घायल कर्मवीर अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर मुंढाल के समीप शुक्रवार सुबह सड़क पर खड़े डंपर से क्रूजर गाड़ी जा टकराई। इस सड़क हादसे में क्रूजर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गय, वहीं शव को कब्जे में लेकर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। क्रूजर गाड़ी में सवार लोग राजस्थान के पाथेड़ा गांव के थे, जो जींद के पिंडारा गांव में अमावस्या पर स्नान कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव नरड निवासी 29 वर्षीय सुनील ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उसका ससुर सागवा निवासी श्रीराम गांव पाथेड़ा से जींद के पिंडारा में अमावस्या पर स्नान के लिए क्रूजर गाड़ी में चले थे। क्रूजर गाड़ी में 10 से 12 अन्य लोग भी सवार थे। जिनमें वेदप्रकाश, दयानंद धानोदा, संदीप, राजेंद्र जगटोली, कर्मबीर, अनूप सिहं निवासी जोड़ी बैठे थे। अन्य सवारियां भी क्रूजर में सवार थीं। शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे पिंडारा में स्नान के बाद सभी क्रूजर में सवार होकर गांव लौट रहे थे। वे मुंढाल खुर्द के समीप पहुंचे तो सड़क पर एक डंपर खड़ा था। क्रूजर गाड़ी के चालक ने डंपर से बचाने के लिए ब्रेक भी लगाए। मगर गाड़ी डंपर के नीचे घुस गई। क्रूजर गाड़ी में उसका ससुर श्रीराम आगे की सीट पर बैठा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्रूजर में सवार छह अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास खेतों में काम करने वालों ने घायलों को बाहर निकाला। मामले की सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रीराम के शव को कब्जे में लिया और उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं अन्य घायलों को भी उपचार के लिए दाखिल कराया गया। मृतक के दामाद सुनील की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मुंढाल के पास हुए सड़क हादसें में घायल गांव दानौदा निवासी वेदप्रकाश। संवाद

मुंढाल के पास हुए सड़क हादसें में घायल गांव दानौदा निवासी वेदप्रकाश। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed