फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   car and bike colaps, old lady die, two people injured, police case file

कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, दो लोग घायल

Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
car and bike colaps, old lady die, two people injured, police case file
सड़क हादसें में घायल हुई उपचाराधीन महिला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। धनाना गांव के पेट्रोल पंप पर आई-20 कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक अन्य सड़क हादसे में पिकअपकी टक्कर से बाइक सवार दुकानदार घायल हो गया। जोकि जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह 11 बजे का है। गांव धनाना निवासी 20 वर्षीय अंकित ने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। सोमवार सुबह वह अपनी 40 वर्षीय बुआ प्रमिला के साथ दादी 76 वर्षीय भतेरी को गांव मुंढाल में वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए बाइक पर गया था। जब वो पेंशन लेकर वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में धनाना पेट्रोल पंप पर बाइक पर तेल डलवाने के लिए उसने बाइक को मोड़ा तो अचानक ही तेज रफ्तार आई-20 कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग महिला भतेरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अंकित के सिर, हाथ, पांव में और उसकी बुआ प्रमिला के सिर, हाथ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार घायल
पुराना बस स्टैंड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। गांव मिताथल निवासी 55 वर्षीय वजीर सिंह ने बताया कि वह गांव में ही सब्जी बेचता है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से भिवानी आया था। वह अपनी बाइक पर हांसी गेट से महम गेट की ओर जा रहा था। जब वह पुराना बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पांव में फ्रैक्चर आया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::
धनान पेट्रोल पंप के नजदीक हुए सड़क हादसे में बाइक बुजुर्ग महिला भतेरी की मौत हो गई। वहीं अंकित और प्रमिला घायल हैं, जिनका जिला सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। अंकित के बयान पर आई-20 कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- जांच अधिकारी राजपाल, मुंढ़ाल पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed