फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Capacity to extract stone from Khanak mountain increased annually

Bhiwani News: खानक पहाड़ से सालाना पत्थर निकालने की क्षमता बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Capacity to extract stone from Khanak mountain increased annually
तोशाम (भिवानी)। खानक में खनन कार्य में सालाना पत्थर निकाले जाने की क्षमता बढ़ा दी गई है। पत्थर की सालाना क्षमता एक करोड़ टन से बढ़ाकर दो करोड़ 40 लाख टन कर दी गई है। दो अगस्त को चंडीगढ़ में हुई संबंधित विभागों की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि खानक में खनन कार्य का जिम्मा एचएसआईआईडीसी के हवाले है। पहाड़ से पत्थर निकाले जाने की तय सीमा के मुताबिक साल में एक करोड़ टन पत्थर निकाला जा सकता है। यानी की 33 हजार टन पत्थर प्रतिमाह निकाला जा सकता है। लेकिन अब यह क्षमता बढ़ाकर दो करोड़ 50 लाख टन कर दी गई है। जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक ने इसके लिए कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया है। इस साल की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी थी। इस स्थिति में क्षमता नहीं बढ़ती तो अगले चार माह खनन कार्य बंद रहता। क्रशर संचालक अनिल जैन ने बताया कि पत्थर निकाले जाने की क्षमता बढ़ने से निश्चित तौर पर क्रशर-रोड़ी के भावों में गिरावट आएगी जिसका आमजन को लाभ होगा।
विज्ञापन



पत्थर की क्षमता कम होने से क्रशरों को मिल रहा था महंगा पत्थर
क्षमता कम होने के चलते गत तीन माह से प्रति माह मुश्किल से 6-7 लाख टन पत्थर ही निकाला जा रहा था। पत्थर की कमी के चलते क्रशर-रोड़ी के भाव बढ़े हुए थे। पत्थर की कमी की वजह से क्रशर संचालकों को सवा तीन रुपये प्रति टन की जगह पांच सौ रुपये प्रति टन पत्थर मिल रहा था नतीजन इस समय सवा सात सौ रुपये प्रति टन क्रशर व सात सौ रुपये प्रति टन रोड़ी मिल रही है। पत्थर निकाले जाने की क्षमता बढ़ने से सौ से 150 रुपये प्रति टन में भाव कम होने की पूरी संभावना है। इस परिस्थिति में अब क्षमता बढ़ाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। अब ईसी (एनवायरमेंट क्लीयरेंस) के बाद खानक में क्रशर का व्यवसाय फिर से पटरी पर आ जाएगा। तोशाम कस्बे के लगभग 80 गावों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा व कम से कम 20 से 30 हजार लोगों का रोजगार के अवसर और उपलब्ध होंगे। इसी के साथ-साथ आम जनता को भी सस्ते दामों में भवन निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी।

- अनीता मलिक, चेयरपर्सन, जिला परिषद भिवानी।
ईसी (एनवायरमेंट क्लीयरेंस) से खानक व तोशाम में विभिन्न दुकानों, ड्राइवरों, ऑपरेटर, मुंशी, सर्विस स्टेशन, टायर पंक्चर की दुकानों के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा होंगे। खनन बढ़ने से पूरे क्षेत्र में आम जानता में खुशी की नई लहर है। समूचे मार्केट की तरफ से कृषि मंत्री जेपी दलाल का आभार प्रकट करते हैं।
- कृष्ण मलिक, प्रधान, क्रशर एसोसिएशन खानक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article