फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates applying more than once for one level in HTET will have to give clarification.

Bhiwani News: एचटेट में एक स्तर के लिए एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को देना होगा स्पष्टीकरण

Wed, 20 Nov 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Candidates applying more than once for one level in HTET will have to give clarification.
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन सात और आठ दिसंबर को तीन स्तर के लिए करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों की ओर से एक स्तर के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एक स्तर के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन किया गया है, वे अपना स्पष्टीकरण 23 नवंबर तक ई-मेल आईडी assplexam@bseh.org.in पर भेज दें। इसके लिए 23 नवंबर के बाद प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऐसे सभी अभ्यर्थी अपना स्पष्टीकरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध निर्धारित स्पष्टीकरण प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर ई-मेल आईडी assplexam@bseh.org.in पर निर्धारित समय में भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed